मशरूम की खेती कैसे करें – पूरी जानकारी-how to cultivate mushroom

how to cultivate mushroom

मशरूम की खेती

प्रस्तावना💐🍄💕

मशरूम यानी “कुकुरमुत्ता” एक पौष्टिक और लाभदायक फसल है।(How to do mushroom farming) इसकी मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है और इसे कम जगह, कम लागत और कम समय में उगाया जा सकता है। खासकर बेरोजगार युवाओं और छोटे किसानों के लिए यह आय का बेहतरीन जरिया बन सकती है।

2. मशरूम की खेती की प्रमुख किस्में कुछ इस प्रकार हैं?

  1. बटन मशरूम (Button Mushroom) – सबसे ज्यादा लोकप्रिय होता हैं

2. ऑयस्टर मशरूम (Oyster) – आसानी से उगने वाला मशरूम हैं

3. मिल्की मशरूम – गर्म क्षेत्रों में बेहतर

3. मशरूम उगाने के लिए ज़रूरी चीज़ें?

                              सामग्री                          उपयोग

                     1.भूसा (गेहूं/धान का)                      खाद तैयार करने के लिए

                  2.   स्पॉन (बीज)                                 मशरूम उगाने के लिए

                 3.  पॉलीथीन बैग                                खाद भरने के लिए

           3. पानी, फावड़ा, छाया वाला कमरा          तापमान और नमी के लिए

 

4.मशरूम की खेती करने का सही विधि- Profit in mushroom Farming

1. खाद (Compost) तैयार करना

जैसा की हमारे भारत मे मशरूम की खेती(how to cultivate mushroom ) एक लाभदायक व्यवसाय बनती जा रही है  

1.सूखा भूसा छोटे टुकड़ों में काटें

 

2.उसे 12–15 घंटे पानी में भिगो कर रखे

 

3.फिर उसे छानकर थोड़ा सूखाएं 40-50 मिनट 

 

4.अब उसमें चूना (calcium carbonate), गेहूं भूसी, यूरिया मिलाएं

 

5.यह मिश्रण 4–5 दिन तक उलट-पलट कर के रखें (ताकि वह अच्छी तरह गल जाए)

5.स्पॉनिंग (बीज डालना)?

तैयार खाद को पॉलीथीन  के बैग में भरें

 

हर 4-5 इंच पर स्पॉन (बीज) की एक परत डालें

 

बैग में छोटे-छोटे छेद करें

 

बैग को छाया और हल्की नमी वाले कमरे में टांग दें या जमीन पर रखें

 

6. इन्क्यूबेशन (फफूंद बनने की प्रक्रिया) कुछ इस प्रकार

1. तापमान: लगभग 22–25°C होना चाहिए 

 

2. नमी: 80–90% होना चाहिए 

 

3. लगभग 15–20 दिन में पूरे बैग में सफेद फफूंद फैल जाएगी

7.फ्रूटिंग (मशरूम का आना),

जैसे ही बैग की सतह पर सफेदी दिखेतो , ऊपर की पॉलीथीन काट दें

अब कमरे में थोड़ी रोशनी और अच्छा वेंटिलेशन दें

5–7 दिन में छोटे मशरूम बाहर आने लगेंगे

 

8.अब हमारा मशरूम तैयार है अब बारी है तोड़ने की नीचे पढे

9.तुड़ाई (Harvesting)

1.जब मशरूम का सिर पूरी तरह खुलने से पहले हो – तोड़ लें

 

2.हाथ से घुमा कर साफ तोड़ें

 

3.हर बैग से 1.5–2 किलो तक मशरूम मिल सकता है

 

10. मशरूम का पौधा ?

how to cultivate mushroom

how to cultivate mushroom

11. पैकिंग और बिक्री

1. मशरूम को छंटाई कर 200–250 ग्राम के पैकेट में रखें

 

2. मार्केट, होटल, किराना, सब्ज़ी मंडी या ऑनलाइन बेचें

 

3. बटन मशरूम का थोक रेट ₹80–₹150 प्रति किलो तक होता है

 

4. इसको किसी भी सहर मे बेचा जा सकता है 

12.सावधानियाँ >

मशरूम की खेती के लिए ( how to cultivate mushroom) नमी और अधेरा की अवसकता होती है 

1.नमी और तापमान बनाए रखें

 

2. अधिक पानी से सड़ भी सकता  है

 

3. सफाई का विशेष ध्यान रखें

 

13. लागत और मुनाफा (लगभग )

1. खर्च   मुनाफा (100 बैग)

 

2. स्पॉन: ₹1000

 

3. भूसा, यूरिया आदि: ₹2000

 

4. बैग, पानी, बिजली: ₹1000

 

5. कुल खर्च: ₹4000–₹4500

 

6. उत्पादन: 150–200 किलो

 

7. बिक्री: ₹15,000+ (₹80/kg मानें)

 

8. कुल मुनाफा: ₹10,000+

14.निष्कर्ष

मशरूम की खेती एक कम लागत और, कम समय और ज्यादा लाभ वाला व्यवसाय है। यदि आप इसे सही विधि से करें, तो छोटे स्तर से शुरू करके बड़ी कमाई कर सकते हैं।

“अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें।”

    “ऐसे और लेख पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें।”

 

लेखक का नाम   ”Umesh kumar ”

My blog post logo

7 thoughts on “मशरूम की खेती कैसे करें – पूरी जानकारी-how to cultivate mushroom”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *