प्राकृतिक खेती की ओर एक कदम
यहाँ हम किसानों और खेती से जुड़े लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण और आसान खेती के टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनसे आपकी फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर हो सकती हैं।
हर फसल का एक उचित मौसम होता है। सही समय पर बुवाई करने से फसल को कीट व बीमारियों से बचाया जा सकता है और पैदावार भी ज़्यादा मिलती है |
खेती शुरू करने से पहले मिट्टी की जाँच करवाएँ। इससे पता चलता है कि मिट्टी में कौन-से पोषक तत्व की कमी है और कौन-सी खाद डालनी चाहिए।
गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट और हरी खाद का प्रयोग करें। यह मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाता है और फसल को स्वास्थ्यवर्धक बनाता है।
नीम का तेल, जीवामृत या अन्य जैविक कीटनाशक का प्रयोग करें।
समय-समय पर फसल की पत्तियों की जाँच करें ताकि बीमारी फैलने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।
अधिक पानी फसल को नुकसान पहुँचाता है।
ड्रिप इरिगेशन (Drip Irrigation) और स्प्रिंकलर सिस्टम का प्रयोग करने से पानी की बचत होती है और पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है।
एक ही खेत में बार-बार एक ही फसल लगाने से मिट्टी की उर्वरकता कम हो जाती है। इसलिए फसल चक्र बदलते रहें।
हमेशा प्रमाणित बीज और स्थानीय मौसम के अनुकूल किस्मों का चुनाव करें। इससे पैदावार अच्छी और गुणवत्तापूर्ण होती है।
किसानों के लिए सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएँ और सब्सिडी लाती है। इनका लाभ उठाकर खेती की लागत कम और मुनाफ़ा अधिक किया जा सकता है।
खेती एक कला और विज्ञान दोनों है। यदि किसान सही तकनीक और सुझाव अपनाएँ तो पैदावार में दोगुना तक वृद्धि हो सकती है। हमारी यही कोशिश है कि हम आपको आसान और उपयोगी Farming Tips पहुँचाते रहें।
We use cookies to improve your experience on our site. By using our site, you consent to cookies.
Manage your cookie preferences below:
Essential cookies enable basic functions and are necessary for the proper function of the website.
These cookies are needed for adding comments on this website.
These cookies are used for managing login functionality on this website.
Statistics cookies collect information anonymously. This information helps us understand how visitors use our website.
Google Analytics is a powerful tool that tracks and analyzes website traffic for informed marketing decisions.
Service URL: policies.google.com (opens in a new window)
SourceBuster is used by WooCommerce for order attribution based on user source.